उन्नाव:- प्लास्टिक पर रोक – बेहतर गंगाघाट (कपड़े/कागज के बैग अपनाएं) नगर पालिका परिषद गंगाघाट!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी
गंगाघाट नगर पालिका परिषद जहां नगर पालिका ने शहर को साफ-सुथरा और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नागरिकों से अपील जारी की है….
26 जनवरी के पावन अवसर पर नगर पालिका गंगाघाट की तरफ से सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं🇮🇳 — कौमुदी पाण्डेय ! पालिका परिषद गंगाघाट द्वारा एक सार्वजनिक सूचना जारी की गई है, जिसमें नागरिकों और दुकानदारों को साफ-सफाई और प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं।
नगर पालिका की सूचना के अनुसार—
1️⃣ प्लास्टिक/थर्माकोल पर सख्तीनगर पालिका ने साफ तौर पर कहा है किपॉलीथिन की बिक्री और उपयोग प्रतिबंधित है।यदि निरीक्षण के दौरान किसी भी दुकानदार या व्यक्ति के पास पॉलीथिन पाई जाती है तो सामग्री जब्त की जा सकती है और जुर्माना भी लगाया जाएगा।
2️⃣ थर्माकोल गिलास, कप, प्लेट पर रोकनगर पालिका ने अपील की है किथर्माकोल के गिलास, कप, प्लेट, कटोरी आदि का इस्तेमाल स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है, इसलिए इसका प्रयोग न किया जाए।
3️⃣ कपड़े/कागज के बैग का उपयोग करेंनगर पालिका ने लोगों से कहा है किप्लास्टिक के विकल्प के रूप में कपड़े या कागज से बने बैग का उपयोग किया जाए।यदि कोई दुकानदार—ठेला, फेरी, फल-सब्जी विक्रेता या अन्य व्यक्ति—प्लास्टिक/थर्माकोल का इस्तेमाल करते पकड़ा जाता है, तो नगर पालिका उपविधि के अंतर्गत जुर्माना वसूला जाएगा।
इसके अलावा नगर पालिका ने निर्माण सामग्री और मलबे को लेकर भी चेतावनी दी है। नगर पालिका सीमा में खाली प्लॉट या सड़क किनारे मलबा फेंकने पर—
पहली बार उल्लंघन पर ₹500
दोबारा पकड़े जाने पर ₹1000
प्रति प्रकरण जुर्माना लगाया जाएगा।
☎️ हेल्पलाइन/कॉन्टैक्ट– नगर पालिका ने सी एंड डी वेस्ट (निर्माण मलबा) से जुड़ी जानकारी देने के लिए स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी के नंबर 8382035276 पर संपर्क करने की बात कही है। नगर पालिका की यह अपील साफ तौर पर शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए है। अब देखने वाली बात यह होगी कि नगर पालिका इस नियम को जमीन पर कितनी सख्ती से लागू करती है और लोग कितनी जिम्मेदारी दिखाते हैं।



