Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तराखंड (Uttarakhand)ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

ब्रेकिंग न्यूज- गणेश गोदियाल ने की प्रेस वार्ता, पुरानी पेंशन बहाली को मैनिफेस्टो में शामिल करने की कही बात

गणेश गोदियाल प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी (प्रत्याशी श्रीनगर )

पौड़ी :- आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस पार्टी पुरानी पेंशन बहाली को अपने घोषणा पत्र में प्रमुखता से रखेगी lयही नहीं सरकार बनने की स्थिति में प्रथम विधानसभा सत्र में वह पुरानी पेंशन बहाली का विधायक विधानसभा में लाएंगे और इसे पारित करवाएंगे lकांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि मुझे पता है कि पिछली सरकार में कर्मचारी लगातार पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलनरत थे ,लेकिन न तो राज्य सरकार और न ही केंद्र सरकार द्वारा इस मांग पर ध्यान दिया गया lइस तरह से हमारे बहुत से कर्मचारी भाई नई पेंशन योजना के तहत सेवानिवृत्त हो गए हैं , और अल्प पेंशन में गुजारा करने के लिए मजबूर हैं lगणेश गोदियाल ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही कर्मचारियों की हितैषी रही है, इसलिए सरकार बनने की स्थिति में कर्मचारियों की प्रत्येक मांग पर गंभीरता से विचार कर उसे निस्तारित करने का कार्य भी किया जाएगाlपुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रयासरत सबसे अग्रणी संगठन राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए इस घोषणा का स्वागत किया है lराष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के *प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० डी० सी० पसबोला* एवं *प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल* ने घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि उम्मीद है कांग्रेस पार्टी अपने घोषणा पत्र में इसे सर्वोपरि स्थान देगी और अपने इस वादे को पूरा करेगी lमोर्चा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के घोषणा को घोषणा पत्र में स्थान देने का हम स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि अन्य राजनीतिक दल भी इसे अपने घोषणा पत्र में सर्व प्रमुख स्थान देंगे lराष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय प्रेस सचिव डॉ कमलेश कुमार मिश्र, गढ़वाल मंडल संयोजक जसपाल सिंह रावत, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत ,गढ़वाल मंडल महासचिव नरेश कुमार भट्ट ,प्रांतीय मीडिया प्रभारी लक्ष्मण सिंह रावत, जनपदीय सचिव पौड़ी भवान सिंह नेगी, गढ़वाल मंडल संगठन मंत्री दीपक गोडीयाल ,जनपदीय मीडिया प्रभारी प्रदीप सजवान, जिला संयोजक प्रेमचंद ध्यानी मंगल सिंह नेगी ,विनोद नेगी, संग्राम सिंह नेगी आदि ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान का स्वागत किया है l

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!