उन्नाव:- प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश की बैठक में पहुंचे संगठन के पदाधिकारी, पत्रकारों में भारी उल्लास, बैठक में पत्रकार हितों की चर्चा!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी
आज मियागंज चौराहे पर स्थित बाबा फल मण्डी में प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश- शाखा उन्नाव की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान पत्रकारों के हितों के लिए और सुरक्षा के लिए चर्चा की गई। जिसमें क्षेत्रीय पत्रकार बन्धुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक का संचालन नफीस मंसूरी ने किया। जिसके मुख्य अतिथि प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा रहे।

मियागंज प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश बैठक में पत्रकार बन्धुओं ने बड़ी धूम-धाम से फूलों की माला पहनाकर अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा का जोरदार स्वागत किया। बैठक में आए हुए पत्रकार बन्धुओं ने अपनी अपनी राय रखी। जिसमें महामंत्री भानू सिंह चन्देल ने कहा पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार व फर्जी मुकदमे पंजीकृत हो रहे हैं जिनपर रोक पर लगनी चाहिए। इसके लिए सभी साथियों को एक साथ आना चाहिए। सभी साथियों ने संगठन को बढ़ाने का आश्वासन दिया

प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा ने कहा की एकता ही संगठन की ताकत होती है। अगर हम सब एकता के सूत्र में बंधकर काम करेंगे। तो हम पत्रकार साथियों के साथ साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रकार के खिलाफ मुकदमा लिखने से पहले अधिकारियों को उसकी जांच करनी चाहिए। जांच में अगर पत्रकार दोषी पाया जाए तो मुकदमा लिखा जाए। फर्जी मुकदमे नहीं लिखें जाने चाहिए, संगठन इसका पुरजोर विरोध करता है। यदि कोई घटना घटित होती है पहले घटना की पूरी तरह जांच हो प्रकृण सत्य पाए जाने पर कार्यवाही हो अन्यथा पत्रकारों पर कोई फर्जी मुकदमा पंजीकृत होने पर प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश संगठन विरोध करेगा।

सभी सम्मानित साथियों को जलपान कराकर बैठक का किया समापन। मौके पर सीबू अहमद, मिर्जा आलमशेर, महेन्द्र कुमार, आशीष गौतम, अनुज तिवारी, रविशंकर, शब्बीर अली , कुन्दन सिंह, शाहिद, शादाब अहमद, सोनू मिश्रा रुद्रा बाजपेई, नीरज राठोर , राहुल वर्मा, राम आसरे, कमलेश कुमार, मो० जमाल, रामशंकर वर्मा, अंकुर सविता, अन्सार सिद्दीकी, सोने सिंह, दुर्गेश कुमार, क्रिस कुमार, मो० नफीस मंसूरी, सन्तोष अवस्थी समेत प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश के सैकड़ों पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।



