उन्नाव :- ग्रामीण बाज़ार के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक बांगरमऊ श्रीकांत कटियार के द्वारा भूमि पूजन किया गया।।


उन्नाव से संवाददाता अनुज तिवारी की रिर्पोट…
ग्राम पंचायत मटुकरी में आज मंडी परिषद द्वारा स्वीकृति ग्रामीण बाज़ार के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक बांगरमऊ श्रीकांत कटियार के कर कमलों द्वारा भूमि पूजन उपरांत नींव की ईंट लगा कर किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
बताते चले विकास खंड गंज मुरादाबाद की ग्राम पंचायत मटुकरी में ग्राम प्रधान आई आर साहिल के प्रयासों एवम विधायक बांगरमऊ श्रीकांत कटियार के पूर्ण सहयोग से ग्रामीणों की सुविधा हेतु ग्रामीण बाज़ार की स्वीकृति मंडी परिषद द्वारा कराई गई। जिसका आज पूर्ण विधि विधान से भूमि पूजन करके निर्माण कार्य आरंभ किया गया।

भूमि पूजन में मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, वो क्षेत्र की प्रगति के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। उनका सदैव यही प्रयास रहता है कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष व ग्राम प्रधान मटुकरी ने कहा की विधायक जी के सहयोग से आज ग्राम मटुकरी के खाते में ग्रामीण बाज़ार के रूप में बड़ी उपलब्धि दर्ज़ हुई है जिसके लिए हम सभी ग्रामवासी उनके आभारी हैं।
इस अवसर पर पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य रावेंद्र सिंह, चौधरी प्रमेश सिंह, मनोज प्रधान, सत्यपाल राठौर, उमेश, शिवम चौरसिया, फतेह बहादुर सिंह सिंह, शंकर सिंह, देवेंद्र और अजय सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



