उन्नाव:- नगर पालिका गंगाघाट में शुरू हुई “पीएम स्वनिधि (PM SVANidhi) योजना!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी
छोटे दुकानदारों, ठेला-फेरी वालों को मिलेगा लोन – ₹15,000 से ₹50,000 तक । नगरपालिका गंगा घाट क्षेत्र में पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत छोटे दुकानदारों, ठेला वालों, सब्जी विक्रेताओं, फेरी वालों एवं जरूरतमंद व्यापारियों के लिए राहत भरी पहल की गई है। इस योजना का उद्देश्य छोटे व्यापारियों को आर्थिक सहायता देकर स्वरोजगार को बढ़ावा देना है, ताकि वे अपना छोटा व्यवसाय आगे बढ़ा सकें।
3 चरणों में मिलेगा लोन
योजना के तहत लाभार्थियों को आवश्यकता के अनुसार तीन चरणों में लोन दिया जाएगा—1️⃣ पहला लोन ₹15,000 — 12 महीने के लिए2️⃣ दूसरा लोन ₹25,000 — 18 महीने के लिए3️⃣ तीसरा लोन ₹50,000 — 36 महीने के लिए।
📌 योजना का लाभ उन लोगों को मिलेगा जो छोटे स्तर पर दुकान/ठेला/फेरी/सब्जी बिक्री जैसे कार्य कर रहे हैं और उन्हें व्यापार बढ़ाने के लिए आर्थिक सहायता की जरूरत है।
किन-किन को मिलेगा लाभ?✔️ छोटे दुकानदार✔️ ठेला/रेहड़ी वाले✔️ सब्जी-फल विक्रेता✔️ फेरी लगाने वाले✔️ रोज़गार/व्यापार करने वाले जरूरतमंद लोग।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
योजना में आवेदन करने के लिए निम्न दस्तावेज जरूरी होंगे—📌 1. बैंक पासबुक📌 2. आधार कार्ड📌 3. आधार से लिंक मोबाइल नंबर📌 4. बैंक खाता सरकारी/मान्य बैंक में होना अनिवार्य।
सूचना (अपील)
नगरपालिका गंगा घाट के अंतर्गत आने वाले सभी जरूरतमंद लोग समय रहते आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं और अपना व्यवसाय मजबूत बनाएं।




