Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- गंगाघाट में चलाया गया महिला सशक्तीकरण अभियान !!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

आज दिनांक 05/10/2023 को मिशन शक्ति अभियान के तहत श्रीमती अर्चना गौतम पुलिस उपाधीक्षक/प्रभारी महिला थाना एवं म0उ0नि0 मधु श्रीवास्तव व म0उ0नि0 आशा तिवारी द्वारा थाना गंगाघाट क्षेत्रांतर्गत आगंनबाड़ी केन्द्र में महिला बीट की शक्ति दीदियों के साथ महिला सशक्तीकरण अभियान चलाया गया।

इस दौरान केन्द्र में उपस्थित आशा बहुओं/आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे वूमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, पुलिस सहायता नंबर 112, चाइल्डलाइन नंबर 1098 के विषय मे जानकारी दी गयी व सरकार द्वारा महिलाओं व बालिकाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न लाभदायि योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का समन्वयन डा0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति द्वारा किया गया।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!