Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कानपुर उद्योग व्यापार मण्डल (दक्षिण) का प्रथम योग कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

यू.बी. सिंह की खास रिपोर्ट

कानपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर कानपुर उद्योग व्यापार मण्डल (दक्षिण) एवं कानपुर युवा उद्योग व्यापार मण्डल (दक्षिण) द्वारा आज ओ ब्लॉक, किदवई नगर स्थित बाबा नामदेव गुरुद्वारा में प्रथम योग कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में कानपुर के प्रसिद्ध योगाचार्य डॉ. होरीलाल आर्य ने मुख्य योग प्रशिक्षक के रूप में व्यापारी बंधुओं को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का विधिवत प्रशिक्षण दिया। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक एवं व्यावसायिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि “स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ व्यापार संभव है” और योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प दोहराया।

प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: चेयरमैन सरदार नीतू सिंह, अध्यक्ष अचल गुप्ता, महामंत्री डॉ. पवन तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष/कार्यालय प्रभारी प्रदीप पांडे, उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी उदयभान सिंह, युवा अध्यक्ष रोमी सिंह इनके अतिरिक्त अशोक केसरवानी, स्वतंत्र अग्रवाल, जमुना प्रसाद वर्मा, विजय शंकर अवस्थी, रवि पांडे, सुधीर द्विवेदी, प्रभात जैसवाल, सुनील गुप्ता, संत द्विवेदी, विमलेश द्विवेदी, रमन गुप्ता वारसी, अरुण वाजपेयी तथा दक्षिण क्षेत्र के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। कानपुर उद्योग व्यापार मण्डल (दक्षिण) एवं युवा उद्योग व्यापार मण्डल (दक्षिण) ने संकल्प लिया कि योग के माध्यम से व्यापारी समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का यह प्रयास भविष्य में भी जारी रहेगा।

Udaybhan Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!