श्री राम जन्मोत्सव पर शंकराचार्य नगर व्यापार मंडल द्वारा भव्य भजन संध्या

यू.बी. सिंह की विशेष रिपोर्ट
कानपुर।
रामनवमी के पावन अवसर पर कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) से संबद्ध शंकराचार्य नगर व्यापार मंडल द्वारा प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
भक्तिमय भजनों से सराबोर हुई संध्या
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण और विधि-विधान से पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात आयोजित भजन संध्या में कलाकारों ने प्रभु के जीवन और उनकी महिमा का गुणगान किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
शंकराचार्य नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विशाल शुक्ला ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। आयोजन में मुख्य रूप से कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के महामंत्री पवन तिवारी, सुनील शुक्ल तथा उदय भान सिंह उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों ने प्रभु श्री राम की आरती उतारी और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी, क्षेत्रीय व्यापारी और स्थानीय निवासी भारी संख्या में मौजूद रहे।




