उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा
वृंदावन से विदेशी महिला का बैग हुआ चोरी

वृंदावन के लोई बाजार का मामला संज्ञान में आया है, जहां कल शनिवार शाम रमण रेती स्थित भक्ति धाम में रहकर भक्ति करने वाली फ्रांस की महिला फेयरी क्वीन डॉल गोपेश्वर मंदिर से दर्शन करके लौट रही थी कि उसका बैग अज्ञात बदमाश लेकर उड़न छू हो गए। विदेशी महिला के बैग में उसका कीमती मोबाइल, डेढ़ सौ यूरो (मुद्रा) और आधार कार्ड आदि सामान था। कीमती मोबाइल में 2 सिम थे, जिनमें से एक सिम फ्रांस का बताया गया है।




