Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

युवा कायस्थ महासभा गोविन्द नगर द्वारा उ प्र सरकार द्वारा मनोनीत पार्षदगणों का सम्मान समारोह आयोजित

यू.बी. सिंह की रिपोर्ट

कानपुर ब्यूरो

आज दिनांक 22 मार्च 2026 को श्री चित्रगुप्त धर्मशाला गोविंद नगर में उ प्र सरकार द्वारा कानपुर नगर निगम के मनोनीत पार्षदगणों का एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। युवा कायस्थ महासभा द्वारा सम्मान समारोह भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आरती पूजन के साथ आरंभ हुआ। संस्था के संचालक व पूर्व अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव को संगठन द्वारा पार्षद के पद पर मनोनीत किया गया। युवा कायस्थ महासभा कायस्थ समाज में इस खबर से खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इसी खुशी को जाहिर करने के लिए संस्था के पदाधिकारियों ने नामित पार्षद राजेश श्रीवास्तव के सम्मान में भव्य अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया। राजेश श्रीवास्तव के साथ नामित अन्य पार्षदों में नीतू सिंह सरदार, विजय सिंह सेंगर, सुभाष गौड़, रमेश वाल्मीक, विजय पटेल, आदित्य शुक्ला, दिनेश बाबा, निधि बाजपेई तथा कमला साहू का भी पटका पहना कर फूल मालाओं से स्वागत व सम्मान किया। संघ के प्रांत संचालक भवानी भीख जी ने नामित पार्षदगणों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राजेश श्रीवास्तव संघ के पुराने स्वयंसेवक रहे है, सन 1982 से संघ की सेवा के साथ जनसेवा में लगे हैं। इसके पहले राजेश श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष निराला नगर भी रह चुके है। युवा कायस्थ महासभा द्वारा इस अवसर पर गीत संगीत की भी व्यवस्था रखी गई थी, जिसमें अनुभव निगम की सरगम म्यूजिक ग्रुप की ओर से कई मधुर गीतों का लोगो ने आनंद लिया। युवा कायस्थ महासभा के संस्थापक अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने राजेश को बधाई देते हुए भाजपा संगठन का भी धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष प्रदीप निगम ने किया। कार्यक्रम के उपरांत लजीज भोजन की भी व्यवस्था थी। संस्था के सभी पदाधिकारियों, अन्य समितियों के पदाधिकारियों ने माला पटका पहना कर राजेश श्रीवास्तव को बधाई व शुभकामनाएं दीं। राजेश श्रीवास्तव ने आए हुए अपने चहेतो का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजीव श्रीवास्तव, महेंद्र निगम, राजेश कुमार निगम, जीतेन्द्र चतुर्वेदी, प्रदीप निगम, अनिल श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, डी के निगम, दीपक श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, आतेश श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Udaybhan Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!