Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

मथुरा:- बलदेव ब्लॉक की कुश्ती प्रतियोगिता 29 जनवरी 2023 को।।

जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति के तत्वधान में अखाड़ा शिव शक्ति आधुनिक मल्लविद्या केंद्र के सहयोग से बलदेव ब्लॉक की कुश्ती प्रतियोगिता 29 जनवरी 2023 को प्रातः 10:00 बजे श्री बालाजी अखाड़ा बलदेव पर आयोजित की जा रही है।।

जिसमे 35 किलो ग्राम भार वर्ग 40 किलो , 45 किलो ,50 किलो , 55 किलो , 60 किलो , 65 किलो , 70 किलो,75 किलो, 80 किलो, 85 किलो , 90+ प्लस किलो ग्राम भार वर्ग के पहलवान हिस्सा ले सकते है इस प्रतियोगिता में केवल बलदेव ब्लॉक के पहलवान ही हिस्सा ले सकते है ।।

सभी बलदेव ब्लॉक के पहलवानों, गुरु , ख़लीपाओ ,व कुश्ती प्रेमियों से अनुरोध है कि समय से पहुंचकर कुश्ती प्रतियोगिता का आनंद लें यह जानकारी जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति मथुरा के अध्यक्ष खेलगुरू बृजरत्न अशोकशेखर पहलवान ने दी ।।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!