Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- उत्तर प्रदेश पुलिस का मानवीय कार्य, परीक्षार्थी ने दिया बच्ची को जन्म!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

आज दिनांक 18/02/2024 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस 2023 की लिखित परीक्षा की प्रथम पाली के दौरान थाना गंगाघाट क्षेत्रांतर्गत परीक्षा केन्द्र महर्षि दयानन्द इंटर कॉलेज में महिला परीक्षार्थी जो कि गर्भवती थी, को प्रसव पीड़ा हुई।

जिसके उपरान्त मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा कालेज प्रबन्धक के वाहन से तत्काल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शुक्लागंज में भर्ती कराया गया। जहां महिला द्वारा एक बच्ची को जन्म दिया गया है। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है।

गंगाघाट पुलिसकर्मियों एवं मौके पर मौजूद अन्य स्टाफ द्वारा महिला को अग्रिम जीवन की शुभकामनाएं दी गई। महिला ने अपना आरक्षी भर्ती 2023 का पेपर भी पूर्ण कर लिया था।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!