Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

मथुरा में गणतंत्र दिवस की धूम:राष्ट्रीय पर्व के रंग में रंगी ब्रज भूमि, परेड ग्राउंड में हुआ कार्यक्रम

मथुरा राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी के अवसर पर देश भर के साथ साथ मथुरा में भी धूम मची रही। मथुरा में जगह जगह राष्ट्रीय ध्वज आन बान और शान से लहरा रहा है। गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में हुआ। जहां कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने राष्ट्र ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ब्रज भूमि देश भक्ति के रंगी नजर आई। देश भक्ति के नारों से माहौल गुंजायमान हो उठा।मथुरा कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी पुलकित खरे ने राष्ट्र ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र ध्वज को सलामी देते हुए वहां मौजूद अपर जिलाधिकारी,एसडीएम,नगर मजिस्ट्रेट सहित कलेक्ट्रेट कर्मियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित नवीन पुस्तकालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।

Ramji Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!