Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- भारत जोडो प्रादेशिक यात्रा ने उन्नाव मे मचाया तूफान, रोड-रोड, गली-गली उल्लास का माहौल।।

उन्नाव से अनुज तिवारी की रिर्पोट…

करोडो जनता की उम्मीद आज भी बनी कांग्रेस। आपको बता दे उन्नाव जिले के मराहला चौराहे से मिश्रा कालोनी तक कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का अयोजन किया गया।

मराहला से चलकर पहुंची यात्रा के नायक मंत्री एव जिला अध्यक्ष फैज फारुकी, नकुल दुबे प्रांतीय अध्यक्ष कांग्रेस, दीप नारायण शुक्ला गंगाघाट नगर अध्यक्ष, तारिक निज़ामी ने उन्नाव की जनता मे जोश भर दिये। कांग्रेस ने जनता को परिवर्तन के लिए मजबूर कर दिया। उल्लास, उत्साह की हिलोर यात्रा लेती शुक्लागंज शहर से उत्साह से आगे बढ रही थी।* कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैज फारुकी ने कहा सपना सच हो गए जो सोनिया गाँधी, प्रियंका गाँधी, राहुल गाँधी की धरोहर सिर पर सम्भालने के समय सोची थी।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष दीप नारायण शुक्ला भी यात्रा के बढती भीड से गदगद दिखे। कांग्रेस नेता तारिक निजामी आज पूरे जोश मे गगन भेदी नारे लगाने मे मस्त रहे। ब्लाक कांग्रेस के नेतृत्व मे सैकड़ो संगठन के पदाधिकारियो ने यात्रा का झण्डा सम्भाला।

जिला अध्यक्ष फैज फारुकी, नकुल दुबे प्रांतीय अध्यक्ष कांग्रेस, दीप नारायण शुक्ला गंगाघाट नगर अध्यक्ष, तारिक निज़ामी, आरती बाजपेई, कमल तिवारी, आशीष त्रिपाठी, ओम कांत पाण्डेय, यूसुफ खुर्रम, अनवर खुर्शीद, मयंक बाजपेई, मोहम्मद रईस, सुशील गौतम, कमल अंसारी, मोहम्मद लईक खान आदि नेताओ ने यात्रा को ऐतिहासिक बनाने मे कोई कसर नही छोडी। यात्रा में धोबिन पुलिया, ऋषि नगर, गाधी नगर, थाने वा मिश्रा कालोनी तक भीड जबरदस्त रही।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!