उन्नाव:- डीएम अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में पन्नालाल सभागार में बाढ़ आपदा से बचाव के संबंध में संपन्न हुई बैठक।।


उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी
उन्नाव बाढ़ आपदा से बचाव व सुरक्षा हेतु राज्य स्तरीय माॅक एक्सरसाइज के सम्बन्ध में कलेक्टेट स्थित पन्नालाल सभागार में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में डीएम द्वारा जनपद के तहसीलवार पूर्व में बाढ़ प्रभावित रहे क्षेत्रों व राहत कार्यो के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली गयी। तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार आपदा राहत व बाढ़ नियंत्रण हेतु पर्याप्त इन्तेजाम सुनिश्चित करा लिए जाएं।
सिंचाई विभाग कटान रोकने के लिए पर्याप्त तैयारियां कर लें ताकि बाढ़ को नियंत्रित किया जा सके। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश देते हुए कहा कि सम्बन्धित तहसील में बाढ़ कन्ट्रोलरूम स्थापित करा लें तथा उनके हेल्पलाईन नम्बर सार्वजनिक कर दिये जाए।
कन्ट्रोलरूम के माध्यम से बाढ़ संभावित गाॅवों से निरंतर सम्पर्क रख बाढ़ से सम्बन्धित हालातों पर नजर रखी जाए। डीएम ने यह भी कहा कि जनपद स्तर पर भी कन्ट्रोलरूम स्थापित कर उनके हेल्पलाइन नम्बरों का प्रचार-प्रसार कर दिया जाए तथा बाढ़ से प्रभावित होने वाले लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध करायी जाए।
साथ ही जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि बाढ़ प्रभावित ग्रामों में गर्भवती महिलाओं व 85 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो तथा गम्भीर बीमारियों से ग्रसित लोगो की सूची तैयार करि लें, ताकि बाढ़ के दौरान इनको तत्काल राहत व स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सकें।
वहीं जिलाधिकारी ने अधिकारियों से तहसील स्तर पर आपदा राहत से सम्बन्धित तैयारियों यथा नाविकों व गोताखोरों की सूची बनवाने राहत केन्द्रों का चिन्हीकरण, नावों की व्यवस्था, टार्च, सेफ्टी जैकेट्स, लाउडस्पीकर्स, तिरपाल आदि राहत सामग्री की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए कहा।
विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विद्यालयों,भवनों को राहत केन्द्रों के रूप में चिन्हित किया जाए, उनमें विद्युत कनेक्शन अनिवार्य होना चाहिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) नरेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 सत्य प्रकाश, क्षेत्राधिकारी सदर आशुतोष कुमार, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई, पी0डब्ल्यू0डी0, विद्युत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।