उन्नाव:- विकास खंड गंज मुरादाबाद के हितैषी सभागार में आज प्रधान मंत्री बनाम लाभार्थी संवाद कार्यक्रम ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक सिंह पटेल के संयोजन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।।


उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी रामचंद्र प्रधान के द्वारा प्रधान मंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी वितरण भी किया गया।बताते चलें की आज विकास खंड गंज मुरादाबाद में प्रधानमंत्री लाभार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित हुए उन्नाव लखनऊ एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग का विकास कर रहीं है। पिछली सरकारों की तरह भाजपा सरकार पक्षपात नहीं करती, हम सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास में विश्वास करने वाले लोग हैं।

कार्यक्रम संयोजक ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार चहुमुखी विकास कराने के लिए कृत संकल्प है। मैंने सदा क्षेत्र के लोगो के सम्मान और उत्थान की लड़ाई लड़ी है और हमेशा लड़ता रहूंगा। श्री विवेक ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों और लाभार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधान संघ अध्यक्ष आई आर साहिल ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्वेश लल्लू प्रधान, शिव सिंह प्रधान, मनोज कुमार, गुमानी, प्रदीप कुमार, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह, अवधेश यादव पूर्व विधायक छोटे सिंह, रानू खां, महताब आलम, सूर्या गुप्ता, ब्रजेश यादव एडीओ धर्मदास आदि उपस्थित रहे।



I pay a visit each day some sites and sites to read articles, except this weblog
provides feature based writing.