Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
खेलक्रिकेटफटाफट खबरें
Trending

WTC Final 2025: अफ्रीका इतिहास से सिर्फ 69 रन दूर!

WTC Final 2023-25: 69 रन की दूरी पर साउथ अफ्रीका, इतिहास रचने को तैयार या फिर से चोकर बनेगी टीम?

लॉर्ड्स, लंदन:
ICC World Test Championship 2023-2025 के फाइनल मुकाबले में अब सबकी निगाहें लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन पर टिकी हुई हैं। South Africa vs Australia, Final में अफ्रीका की टीम सिर्फ 69 रन की दूरी पर खड़ी है WTC ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए। उनके पास अभी 8 विकेट शेष हैं और 180 ओवरों का खेल बाकी है। लेकिन फिर भी, क्या साउथ अफ्रीका इस बार इतिहास रच पाएगी या एक बार फिर “चोकर” साबित होगी?

Day 3 Highlights: मार्कराम की सेंचुरी और बाबुमा की मजबूती

तीसरे दिन की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के लिए खास नहीं रही। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेज़लवुड और मिचेल स्टार्क ने आखिरी विकेट के लिए 59 रन जोड़ते हुए स्कोर को 282 तक पहुंचा दिया। यही स्कोर अब दक्षिण अफ्रीका का टारगेट है। इस टारगेट को देखकर ऑस्ट्रेलिया मैच की प्रबल दावेदार लग रही थी, लेकिन एडन मार्कराम की शानदार बल्लेबाजी ने पूरे समीकरण बदल दिए।

मार्कराम की सेंचुरी और बाबुमा की मजबूती

Markram ने 159 गेंदों पर 102 रन की शानदार पारी खेली और कप्तान तेम्बा बाबुमा के साथ तीसरे विकेट के लिए 143 रनों की नाबाद साझेदारी की। बाबुमा ने हैमस्ट्रिंग इंजरी के बावजूद 65 रन की जुझारू पारी खेली।

WTC Final: 200 up for South Africa, लेकिन डर अब भी बाकी है

तीसरे दिन का अंत होते-होते दक्षिण अफ्रीका ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया था और जीत अब महज 69 रन दूर है। हालांकि, इतिहास गवाह है कि ऑस्ट्रेलिया ऐसी स्थितियों से कई बार मैच पलट चुकी है। खेल के जानकार मानते हैं कि अगर ऑस्ट्रेलिया चौथे दिन की शुरुआत में दो-तीन विकेट निकालने में सफल रही, तो एक बार फिर प्रेशर में चोक करने का डर अफ्रीका को सता सकता है।

मार्कराम का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, विराट कोहली का पुराना ट्वीट वायरल

मार्कराम की इस पारी ने रिकॉर्ड बुक में भी खास जगह बना ली। वह WTC Final में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज़ बने — उनसे पहले स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड ही यह कारनामा कर चुके हैं। साथ ही, यह उनका चौथी पारी में तीसरा शतक है, जिससे उन्होंने AB de Villiers को पीछे छोड़ दिया है।

इस बीच, विराट कोहली का एक पुराना ट्वीट वायरल हो गया है जिसमें उन्होंने 2018 में मार्कराम की एक पारी की तारीफ करते हुए लिखा था — “Aiden Markram is a delight to watch!”

Aiden Markram is a delight to watch!

मार्कराम लॉर्ड्स में डक और सेंचुरी दोनों बनाने वाले नौवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा 1980 के बाद सिर्फ माइकल वॉन (2002) और मिस्बाह-उल-हक (2016) ने किया है।

इसे भी पढ़ें- इतिहास रच गए Kagiso Rabada: Jasprit Bumrah का रिकॉर्ड तोड़ा, रचा अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड!

ऑस्ट्रेलिया की उम्मीद: जोश हेज़लवुड का फिनाले रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ जोश हेज़लवुड को लेकर भी चर्चा तेज है। IPL 2025 Final में RCB की जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी, जब उन्होंने 190 रन के स्कोर को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था।

जोश हेजलवुड जिन्होंने कभी कोई फाइनल मुकाबला नहीं हारा है क्या इस बार भी अपने रिकॉर्ड को बचा पाएंगे ?

क्रिकेट पंडित मानते हैं कि हेज़लवुड जैसे खिलाड़ी के रहते ऑस्ट्रेलिया को हल्के में नहीं लिया जा सकता।

भारतीय दर्शकों की नजरें तेम्बा बाबुमा की टीम पर

Australia and South Africa at Lord’s, London के इस महामुकाबले को लेकर भारत में भी उत्साह चरम पर है। भारतीय खेल प्रेमी चाहते हैं कि इस बार ICC World Test Championship की ट्रॉफी दक्षिण अफ्रीका के हाथ लगे। सोशल मीडिया पर #SAWTCChampions ट्रेंड कर रहा है और लोग तेम्बा बाबुमा की टीम के लिए दुआएं कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Steve Smith की जुझारू फिफ्टी ने Sachin Tendulkar को पछाड़ा: ICC Knockouts में नया कीर्तिमान!

ICC World Test Championship 2023-2025 Live Score Update:

  • Target: 282
  • South Africa: 213/2 (Stumps Day 3)
  • Need: 69 runs to win
  • Wickets in Hand: 8
  • Overs Left: 180

इतिहास की दहलीज पर अफ्रीका, क्या टूटेगा चोकर का लेबल?

लॉर्ड्स का ऐतिहासिक मैदान और ICC फाइनल का यह निर्णायक क्षण — सब कुछ इस बात पर टिक गया है कि क्या साउथ अफ्रीका दबाव में टूटेगी या इतिहास रचेगी। खेल के हर मोड़ पर नजरें टिकी हुई हैं, और चौथा दिन क्रिकेट के इतिहास में एक नए अध्याय का गवाह बन सकता है।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!