विधानसभा चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, बीजेपी MLA ने दिया इस्तीफा

अगरतला: त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी को फिर झटका लगा है। बीजेपी विधायक दीबचंद्र हरंगखवाल ने त्रिपुरा विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है । राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन से इस्तीफा देने वाले वो सातवें विधायक बन गए हैं। हरंगखवाल धलाई के करमछेड़ा से आदिवासी विधायक हैं और उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह निजी कारण बताया है । आपको बता दें कि उन्होंने यह कदम विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले उठाया है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने बातचीत में बताया,”मैंने विधायक पद से इस्तीफा विधानसभा सचिव को सौंप दिया है क्योंकि विधानसभाध्यक्ष रत्न चक्रवर्ती मौजूद नहीं थे। मैंने कुछ निजी कारणों से अपना इस्तीफा दिया है।”
आपको बता दें कि हरंगखवाल कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष थे और वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुए थे। जी दरअसल उन्होंने कहा, “मुझे अगले कदम को लेकर फैसला करना है, लेकिन निश्चित तौर पर मैं राजनीति में रहूंगा क्योंकि मैं राजनीतिक व्यक्ति हूं।”
आपको बता दें कि साहा के अलावा सुदीप रॉय बर्मन और बुरबो मोहन ने भी इस साल विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। आपको बता दें कि सुरमा से विधायक आशीष दास कथित तौर पर कदाचार की वजह से विधानसभा सदस्य के लिए अयोग्य करार दिए गए थे।




