Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
भ्रष्टाचारराजनीति

आवासीय भवन के नक्शों की आड़ में कामर्शियल बनाने मामला मामला पहुंचा हाई कोर्ट


नैनीताल;उत्तराखंड हाईकोर्ट ने देहरादून के ऋषिकेश में आवासीय भवनों की आड़ में नक्शे पास कराकर कामर्शियल भवन बनाए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार व निर्माणकर्ता अनीता बहल को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब करने को कहा है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायधीश आरएस चौहान व न्यायमूर्ति एनएस धनिक की खण्डपीठ में हुई। कोर्ट ने एमडीडीए से पुछा है कि जब याचिकर्ता ने पहले शिकायत कर दी थी तो आपने अंतिम समय मे शील्ड कैसे किया जबकि पहले ही किया जाना था। वही विपक्षी अनिता बहल से भी पूछा है कि आपने नक्शा आवासियों भवन का पास कराया उसके बाद आपने कैसे व्यवसायिक भवन बना दिया।

मामले के अनुसार ऋषिकेश निवासी प्रभु दयाल शर्मा ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका कर कहा है कि ऋषिकेश में आवासीय भवनों का नक्शा पास कराकर उसकी आड़ में कामर्शियल भवनों का धड़ल्ले से निर्णाण कराया जा रहा। याचिकाकर्ता का कहना है कि ऋषिकेश में निर्माणकर्ता अनीता बहल द्वारा एमडीडीए से आवासीय भवन का नक्शा पास कराकर उसमे कामर्शियल बना दिया है। जिसकी शिकायत याचिकाकर्ता ने कई बार एमडीडीए से की। एमडीडीए द्वारा निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भवन को सील किया गया।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!