Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
स्मार्ट सिटीफटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

सुनील वर्मा विवाद: लखनऊ नगर निगम के सफाई निरीक्षक पर दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप

Sunil Verma Controversy: Sanitation Inspector Faces Misconduct Allegations in Lucknow

SFI सुनील वर्मा की कार्यशैली पर सवाल: अभद्रता के आरोप में फंसे सफाई निरीक्षक

लखनऊ, नगर निगम जोन-7: सफाई निरीक्षक सुनील वर्मा की कार्यशैली और व्यवहार पर गंभीर सवाल उठते जा रहे हैं। ताजा मामला शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड का है, जहां सफाई सुपरवाइजर पवन कुमार तिवारी ने सुनील वर्मा पर मां-बहन की गालियां देने और मान-सम्मान पर ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। इस घटना की शिकायत नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह और अन्य अधिकारियों तक पहुंच चुकी है, और अब उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।

क्या है मामला?

दिनांक 13 दिसंबर 2024 को निरीक्षण के दौरान सुनील वर्मा ने सफाई कर्मियों और सुपरवाइजर पवन कुमार तिवारी के सामने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस मामले से जुड़ा एक ऑडियो भी खूब वायरल हो रहा है पवन तिवारी के मुताबिक, वर्मा ने उन पर झूठे आरोप लगाते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया, जिससे उनका आत्मसम्मान आहत हुआ। यह घटना तब हुई जब सुपरवाइजर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे।

पहले भी विवादों में रहे हैं सुनील वर्मा

सुनने में आया है कि यह पहली बार नहीं है जब सुनील वर्मा का नाम विवादों में आया हो। पूर्व में जोन-3 में भी उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज हुई थीं, जहां स्थानीय लोगों ने उनके व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई थी। हाल ही में नगर निगम की बैठकों में भी उनके कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे।

Clean Ward Competition 2024: स्वच्छता और समुदाय की भागीदारी में विजेताओं का सम्मान

सफाई व्यवस्था प्रभावित

सफाई निरीक्षक जैसे जिम्मेदार पद पर बैठकर कर्मचारियों को गाली देना और उनका अपमान करना न केवल प्रशासनिक अनुशासन को ठेस पहुंचाता है, बल्कि सफाई व्यवस्था को भी बाधित करता है। सुपरवाइजर पवन तिवारी ने अपील की है कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सुनील वर्मा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए ताकि कर्मचारियों में अनुशासन और कार्यस्थल पर सम्मान बना रहे।

क्या कहते हैं सूत्र?

सूत्रों के मुताबिक, सुनील वर्मा पर अशोभनीय व्यवहार का आरोप भी लग चुका है। यह घटनाएं उनके कार्यशैली की खामियों को उजागर करती हैं।

नगर निगम की अग्निपरीक्षा

अब देखना होगा कि नगर आयुक्त और मेयर इस गंभीर शिकायत पर क्या कदम उठाते हैं। क्या सुनील वर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी पहले की तरह अनदेखा कर दिया जाएगा? कर्मचारियों और जनता को न्याय की उम्मीद है।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!