Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
सामाजिकइधर उधर की

सोशल मीडिया पर हुई पुलिस वालो की जमकर तारीफ ,

मामला कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम खुटैला के मजरा चमरोल का है। जहां खेत में  गेहूं के पड़े करपा में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिस कारण गेहूं के करपा जलने लगे। उसी दौरान कैलिया थाना पुलिस ने तत्काल अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाना शुरू कर दिया साथ ही आसपास मौजूद लोगों की मदद से आग के करपों को दूर फेकना शुरू कर दिया। बड़ी मशक्कत करने के बाद आग से गेहूं के करपों को दूर किया गया जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी, लेकिन तब तक कैलिया पुलिस के जवानों ने आग को बुझा लिया था, पुलिस के इस प्रयास को देखकर ग्रामीणों ने जमकर तारीफ की और सोशल मीडिया पर पुलिस वालों की जमकर तारीफ की जा रही है।

Lokesh Mishra

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!