Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
इधर उधर की

आग लगने से 15 बीघा किसानों की फसल जलकर नष्ट

मथुरा।गांव बोरपा और नगला शीशराम के किसानों के खेतों के ऊपर से जा रही ग्यारह हजार की विधुत हाईटेंशन लाइन से अचानक चिंगारी निकलने से खेतों में आग लग गई।इस घटना में किसानों की 15 बीघा गेंहू की फसल जलकर नष्ट हो गई।अचानक लगी आग की सूचना पर ग्रामीणों में हडकंप मच गया,लेकिन सूचना के बाद भी दमकल की गाड़ी मौके पर नही पहुँची।किसानों ने ग्रामीणों के सहयोग से बमुश्किल आग पर काबू पाया।जानकारी के अनुसार किसान नारायन सिंह व प्यारेलाल की गेंहू की फसल खेतों में कटी रखी हुई थी और रामवीर सिंह,शिवराम,गुलाब सिंह के गेंहू की फसल खेतों में खड़ी हुई थी।विधुत हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से सारी फसल जलकर राख हो गई।सूचना पर थाना प्रभारी सुशील कुमार योगी व चौकी प्रभारी यशपाल सिंह घटनास्थल पर पहुंच गये और घटना की जानकारी ली।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!