Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

सरदार नीतू सिंह के पार्षद मनोनीत होने पर व्यापार मंडल ने जताया हर्ष, माल्यार्पण के साथ हुआ भव्य सम्मान

यू.बी. सिंह की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरदार नीतू सिंह को कानपुर नगर निगम का पार्षद मनोनीत किए जाने पर व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह है। इसी क्रम में आज कानपुर नगर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बारादेवी स्थित सरदार नीतू सिंह के निज निवास/कार्यालय पर पहुंचकर उनका भव्य अभिनंदन किया।कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के अध्यक्ष अचल गुप्ता, महामंत्री पवन तिवारी, युवा महामंत्री रोमी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिंह, उदय भान सिंह आदि ने नवनियुक्त पार्षद सरदार नीतू सिंह का माल्यार्पण किया और संगठन का गौरवशाली पटका पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों ने इसे समाज और व्यापारिक हितों की जीत बताया।अभिनंदन समारोह के दौरान माहौल पूरी तरह उत्साह से सराबोर रहा। कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’, ‘व्यापार मंडल जिंदाबाद’ और ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के गगनभेदी उद्घोष किए, जिससे पूरा माहौल गुंजायमान हो उठा।

जनता की सेवा ही प्राथमिकता

सम्मान से अभिभूत सरदार नीतू सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “संगठन और सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण और संपूर्ण दक्षिण क्षेत्र का विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।” इस अवसर पर कानपुर नगर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के प्रमुख पदाधिकारी, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Udaybhan Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!