Lucknow Nagar Nigam Inspection: सुरेश खन्ना ने सफाई व्यवस्था पर जताई नाराज़गी, कई कर्मचारियों का वेतन कटा
Lucknow Nagar Nigam में सफाई व्यवस्था पर लापरवाही के चलते मंत्री सुरेश खन्ना ने कई सफाईकर्मियों का वेतन काटने का आदेश दिया। जानें पूरा मामला।

लखनऊ, 14 जून 2025 —
उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा लखनऊ जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना (Suresh Khanna) ने आज सुबह Lucknow Nagar Nigam के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था (cleanliness inspection) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने जोनल अधिकारी, सफाई निरीक्षक और सफाई कर्मियों का वेतन काटने का सख्त निर्देश दिया।
कहां-कहां हुआ निरीक्षण?
प्रभारी मंत्री ने नगर निगम जोन 1 और जोन 3 के अंतर्गत रानी लक्ष्मीबाई वार्ड (Aminabad), डालीगंज निराला नगर वार्ड, अयोध्या दास द्वितीय वार्ड, और Faizullaganj द्वितीय वार्ड में निरीक्षण किया। इन इलाकों में drain cleaning negligence, garbage accumulation, और road encroachment issues को लेकर गंभीर असंतोष जताया गया।
सफाई व्यवस्था पर नाराज़गी
अमीनाबाद में Ghanta Ghar Park में कचरे का ढेर देखकर मंत्री जी ने नाराजगी जताई और Beautification और Plantation के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने Water Tank construction को लेकर Jal Nigam से समन्वय बनाकर कार्य को तेज़ी से पूरा करने के आदेश भी दिए।

स्थानीय लोगों की शिकायतें
Nirala Nagar ward में स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि door-to-door garbage collection अनियमित है और clean drinking water की व्यवस्था भी खराब है। इस पर मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को लापरवाही के लिए एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
Faizullaganj में दो दिन की सैलरी कटौती
Faizullaganj क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान मंत्री जी सफाई व्यवस्था से बेहद असंतुष्ट दिखे। यहां उन्होंने 75 sanitation workers का दो-दो दिन का वेतन काटने का सख्त आदेश दिया। उन्होंने कहा कि daily sanitation monitoring से ही सुधार संभव है।
इसे भी पढ़ें- Pandit Kheda ka Nala: महापौर से मुलाकात, अधूरे पड़े आरसीसी नाले के निर्माण की मांग
Cleanliness Monitoring को लेकर दिए निर्देश:
- Zonal officers और Sanitation Inspectors को नियमित क्षेत्रीय भ्रमण के निर्देश
- Main roads के साथ गलियों में भी हो सफाई
- Pre-monsoon drain cleaning समय से पूरी हो
- Public awareness के लिए सफाई अभियान चलाने का सुझाव
- Ward-level sanitation supervision बढ़ाने पर जोर
निरीक्षण में कौन-कौन रहे उपस्थित?
निरीक्षण के दौरान Mayor Sushma Kharkwal, नगर निगम के अधिकारी, स्वच्छता प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष Sunil Kumar Mishra और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।




