Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तराखंड (Uttarakhand)आवश्यक सूचना

शहर में जाम ने तोड़ा रिकॉर्ड। 5 मिनट के सफर का लग गया एक घंटा।

पिछले तीन दिनों से जिस बात का डर था आखिरकार शहर में वही बात हो गई है। जी हां हम बात कर रहे हैं लाखों पर्यटकों के शहर में पहुंचने की वजह से लगने वाले ट्रैफिक जाम की। शुक्रवार की सुबह रायवाला से लेकर तपोवन तक लगना शुरू हुआ जाम धीरे धीरे दिन के साथ-साथ बढ़ता ही चला गया। जाम की वजह से हजारों स्थानीय लोग और पर्यटक परेशान होते दिखाई दिए। 5 मिनट का सफर तय करने के लिए लोगों को कई घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। हाईवे पर जाम लगा तो स्थानीय लोगों ने अपने वाहनों को गलियों में घुस आना शुरू कर दिया। पुलिस कई बार ट्रैफिक को डायवर्ट कर जाम की समस्या से निजात दिलाने की कोशिश भी करती रही। मगर वाहनों की संख्या इतनी अधिक रही कि पुलिस का ट्रैफिक प्लान भी धरा का धरा रह गया।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!