Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तराखंड (Uttarakhand)देहरादून

मुख्यम॔त्री ने अवैध खनन एवं खनन के अवैध भंडारण तथा परिवहन पर जिलाधिकारियों को कड़ी कार्यवाही करने के दिए निर्देश

पत्रकार राजेंद्र शिवाली की खास खबर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में अवैध खनन एवं खनन के अवैध भंडारण तथा परिवहन पर जिलाधिकारियों को कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य मंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने जनपद में अवैध खनन एवं खनन के अवैध परिवहन पर सख्ती से कार्रवाई किए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में तहसील सदर क्षेत्रांतर्गत आज उपजिलाधिकारी सदर मनीष कुमार ने खनन हेतु स्वीकृत क्षेत्र कालीराव तथा बाल्दी नदी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कालीराव नदी पर निर्मित पुल के डाउन स्ट्रीम में स्वीकृत क्षेत्र के बाहर तीन यूटिलिटी वाहन खनन करते हुए पाये जाने पर उपरोक्त वाहनों को सीज करते हुए राजपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। अवैध खनन एवं परिवहन के अन्तर्गत उपरोक्त वाहनों पर 17, 587 अर्थदण्ड की कार्यवाही की गई। कैनाल रोड पर दून लिटिल वल्र्ड स्कूल के निकट दो टैकटर ट्राली को बिन्ना रवन्ना प्रपत्र के खनन सामग्री के परिवहन करते पाये जाने पर वाहनों को सीज करते हुए राजपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। अवैध खनन के परिवहन पर उक्त वाहनों पर 21, 771 अर्थदण्ड की कार्यवाही की गई है।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!