सामाजिक
सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार मंदिर, मस्जिद व गुरुद्वारा से उतरवाए गए लाउडस्पीकर।।

एक तरफ जहां पूरे दे देश में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन कराते हुए शासन प्रशासन द्वारा मंदिर मस्जिद में गुरुद्वारों से लाउड स्पीकरो को उतरवाने की प्रक्रिया जारी है। वही जनपद सहारनपुर में भी सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार जनपद के कई थाना क्षेत्रों में मंदिर,मस्जिद व गुरुद्वारा से लाउडस्पीकर उतरवाए गए । इसके साथ ही सभी धर्मों के धर्मगुरुओं से भी इस विषय में बातचीत कर उन्हें समझाया गया। सभी धर्म के लोग सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन करने में अपना पूरा योगदान कर रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैदी के साथ शांतिपूर्ण तरीके से सभी लाउडस्पीकरो को उतरवाने का कार्य कर रहा है!
सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार मंदिर, मस्जिद व गुरुद्वारा से उतरवाए गए लाउडस्पीकर || Soochna India




