30 मार्च को क्या है सेहरी का सही समय, यहां देखें रमजान का महीना शुरू हो चुका है।।


लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी समेत इन शहरों में 30 मार्च को क्या है सेहरी का सही समय, यहां देखें रमजान का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने को बरकतों का भी महीना कहा जाता है।
इस्लाम मानने वाले लोग इस महीने अल्लाह की इबादत में रोजा रखते हैं। रोजे की शुरुआत सूर्योदय से पहले ही सहरी के साथ होती है और सुर्यास्त के बाद इफ्तार के साथ खत्म होता है।
आज की स्टोरी में हम आपको लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा समेत अन्य प्रमुख शहरों के रमजान के सातवें दिन यानि 30 मार्च (गुरुवार) के दिन का सहरी का समय बताने जा रहे हैं। बता दें कि अलग-अलग जिलों में सहरी का समय अलग-अलग होता है।
यूपी के प्रमुख जिलों के सहरी का समय
लखनऊ सुबह 4:34 (सुन्नी), सुबह 4:33 (शिया)
कानपुर सुबह 4:44(सुन्नी), सुबह 4:34 (शिया)
प्रयागराज सुबह 4:33 (सुन्नी), सुबह 4:28 (शिया)
वाराणसी सुबह 4:35 (सुन्नी, सुबह 4:30 (शिया)
गोरखपुर सुबह 4:26 (सुन्नी), सुबह 4:21 (शिया)
मेरठ सुबह 4:51 (सुन्नी), सुबह 4:41 (शिया)
आगरा सुबह 4:46 (सुन्नी), सुबह 4:40 (शिया)
बरेली सुबह 4:24 (सुन्नी), सुबह 4:19 (शिया)



