Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- ATM कार्ड बदलकर खाते से रुपए निकालने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे,गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, विभिन्न बैंको के 169 ATM कार्ड व ब्रेजा कार बरामद!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दही पुलिस द्वारा ATM कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकालने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 07/03/2025 को थानाध्यक्ष दही संजीव कुमार मय हमराह फोर्स द्वारा किंग फैक्टरी के आगे ICICI एटीएम के पास लिंक रोड पर संदिग्ध व्यक्तियो व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी एक सफेद ब्रेजा कार UP 78 DE 4591 से अभियुक्तगण 1. सूरज सिंह पुत्र स्व0 शैलेन्द्र सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम पूराचांद थाना औरास जनपद उन्नाव 2. रंजीत यादव पुत्र राम बहादुर यादव उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम बासुपुर थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ 3. शेखू उर्फ अभिषेक पुत्र विजय सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी पूराचांद थाना औरास जनपद उन्नाव 4. आलोक कुमार पुत्र बालकृष्ण उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पूरे पाण्डे पतुनकी थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ को कब्जे से विभिन्न बैंकों 169 ATM कार्ड व 5000 रु0 व 04 अदद नंबर प्लेट (संबन्धित मु0अ0सं0 03/25 धारा 316(2)/318(4)/317(2)/336(3)/338/340(2) BNS थाना दही जनपद उन्नाव) बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

ATM कार्डों की बरामदगी के संदर्भ पूछा गया तो चारो अभियुक्तों द्वारा बताया कि साहब हम चारो व्यक्ति ATM जहां पर लगा रहता है हम चारो व्यक्ति ATM के बाहर व अन्दर खड़े रहकर ATM से जो व्यक्ति पैसा निकालने आता है उसका पिन देखकर ATM कार्ड की हेरा फेरी कर देते है । यह हम लोगो के पास जो ATM कार्ड बरामद है यह वही ATM कार्ड है जो हम लोगो ने भिन्न – भिन्न जगहों से ATM मशीन मे जाकर कई व्यक्तियों से हेरा फेरी करके पैसे निकाले थे एंव करीब पांच महीने पहले हम लोगो ने आवास विकास कालोनी उन्नाव में पीएनबी बैंक के ATM मशीन से एक व्यक्ति का पीएनबी बैंक का ATM कार्ड हेरा फेरी करके बदल लिये थे जिसके उपरान्त हम लोगो ने कुछ पैसे उस ATM से निकाले थे एंव एलन कूपर शो रुम में ATM कार्ड से खरीद दारी किये थे वह ATM कार्ड इसी ATM कार्डो में है जिसपर ATM कार्ड के मालिक का नाम लिखा हुआ है ।

आज हम लोगों के पास कुछ पैसे की कमी हो गयी थी तो इसी ICICI ATM मशीन से पैसे निकालने आये थे तभी आप लोगो ने हम लोगो को पकड़ लिया तथा उक्त व्यक्तियो से ब्रेजा कार के बारे में गहनता से पूछतांछ की गयी तो पकड़े गये दूसरे व्यक्ति रंजीत उपरोक्त ने बताया कि साहब यह गाड़ी मेरे भाई इन्द्रजीत के नाम है हम चारो लोगो ने मिलकर एक फर्जी नम्बर प्लेट बनाकर इसी गाड़ी में लगाये है जिससे साथ में रहकर ATM कार्ड की हेरा फेरी करके पैसे निकालते व खरीद दारी करते है ।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!