Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
अपराध (Crime)उत्तराखंड (Uttarakhand)ऋषिकेश

Rishikesh Rajaji Tiger Reserve Park क्षेत्र के चंदन के पेड़ों पर तस्करों ने चला दी….

Rishikesh, Uttrakhand: Rishikesh Rajaji Tiger Reserve Park क्षेत्र अंतर्गत गौहरी रेंज में बाघ खाला के पास चंदन के दर्जनों पेड़ों पर तस्करों ने आरी चला दी। कई पेड़ों को तस्कर चोरी कर अपने साथ भी ले गए। सबूत के तौर पर कई कटे हुए पेड़ मौके पर भी छोड़ गए। मगर पार्क प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। मामला मीडिया के सामने आया तो पार्क प्रशासन के हाथ-पैर अब फूलते हुए नजर आ रहे हैं। मामले में अधिकारी जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

कहा जाता है कि Rajaji Tiger Reserve Park में परिंदा भी अधिकारियों की इजाजत के बगैर अपने पर नहीं मार सकता। मगर चंदन तस्करों ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के बाघ खाला के पास Rajaji Tiger Reserve Park के अंदर घुस कर चंदन के पेड़ों पर खुलेआम आरी चला दी है। मौके पर दर्जनों चंदन के पेड़ों के कटने के सबूत मौजूद हैं। कई चंदन के पेड़ पार्क क्षेत्र के अंदर कटे हुए पड़े हैं। पेड़ों की डाट भी मौके पर मौजूद हैं।

चंदन के दर्जनों पेड़ों को तस्कर काटकर अपने साथ ले गए हैं। इतना सब कुछ होने के बावजूद पार्क प्रशासन तस्करों की इस कार्रवाई से बेखबर है। वहीं तस्करों ने पार्क क्षेत्र के अधिकारियों की जंगलों में होने वाली गश्त की भी पोल खोल कर रख दी है। Rajaji Tiger Reserve Park के गोहरी रेंजर मदन सिंह रावत ने बताया कि यह मामला मीडिया के माध्यम से ही उनके संज्ञान में आया है। मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Soochna India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!