Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

Mirzapur पहाड़ी ब्लॉक के प्रधान संघ हुए लामबंद, खण्ड विकास अधिकारी के खिलाफ DM को दिया Memorandum

Mirzapur, Uttar Pradesh: Mirzapur दिनांक 28 अक्टूबर 2022 को पहाड़ी ब्लॉक के ग्राम प्रधानों द्वारा DM को Memorandum देते हुए बताया कि हम समस्त ग्राम प्रधानगण पहाड़ी ब्लाक के वर्तमान ग्राम प्रधान है। हमारे विकास खण्ड पहाड़ी में जब से खण्ड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह आये है तभी से ब्लाक में इनके द्वारा सभी ग्राम प्रधानों को सामाजिक, मानसिक व आर्थिक क्षति पहुँचायी जा रही है।

यदि कोई भी प्रधान ग्राम के किसी भी समस्या को लेकर VDO साहब से मिलने जाता है, तो उनसे पहले तो उनकी जाति पूछी जाती है, अगर कोई SC का प्रधान है, तो उससे जातिसूचक शब्दों के प्रयोग से बात करते हैं और कोई काम के लिये कहे तो पहले पैसे की मांग करते है और पैसे न देने पर गाँव में जाँच कराने की धमकी दी जाती है। साहब का कहना है कि हमारी पत्नी चुनार में तहसीलदार है, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

यहाँ तक की पैसे की उगाही में ब्लाक के एक-दो कर्मचारी व अपने साथ प्राइवेट आदमी व ड्राइवर के द्वारा धन उगाही कराते है तथा प्रधानगण को आये दिन धमकी भी देते है कि हम समस्त प्रधानगण खण्ड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह के इस कृत्य व आतंक से काफी परेशान है। जिससे खण्ड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह जब तक पहाड़ी ब्लाक में रहेंगे तब तक आज से ही मनरेगा सहित सम्पूर्ण कार्य का बहिष्कार करते है और दिनांक 1 नवंबर 2022 से हम समस्त ग्राम प्रधानगण ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन तब तक करेंगे जब तक इनका स्थानान्तरण नही हो जाता है।

मिर्जापुर: पहाड़ी ब्लॉक प्रधान संघ हुए लामबंद, खण्ड विकास अधिकारी के खिलाफ जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
Rishabh Bhaiya
Rishabh Mishra Azad Chairman/Editor in chief

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!