Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Nagar Nigam Helpफटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

नगर निगम मुख्यालय में जनता दरबार आयोजित, माननीय महापौर ने सुनीं समस्याएं

लखनऊ: नगर निगम मुख्यालय में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें सफाई, जलनिकासी, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट एवं कर संबंधी मुद्दे प्रमुख रहे।

महापौर ने प्रत्येक प्रकरण को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और पारदर्शी व जवाबदेह व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर उपस्थित माननीय पार्षदगणों एवं वरिष्ठजनों से महापौर ने शिष्टाचार भेंट कर शहर के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि नगर निगम उनकी सेवा में सदैव तत्पर है।

मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!