Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
राजनीति

विधायक महेंद्र भट के द्वारा महिला मंगल दलों को आवश्यक सामग्री व 27% का आरक्षण की दी गयी सौगात

जोशीमठ; विकासखंड के लगभग सभी ग्रामीण इलाकों में आज बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट के द्वारा महिला मंगल दलों को आवश्यक सामग्री वितरित की गयी साथ ही पैन खंडा क्षेत्र को केंद्र से 27% का आरक्षण दिलवाने व वन सरपंच संगठन की मागो को पूरा करने का भी आश्वाशन दिया

जोशीमठ विकासखंड के लगभग सभी ग्रामीण इलाकों में आज बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट के द्वारा हर एक ग्राम सभा की महिला मंगल दलों को बर्तन कुर्सियां बरात के लिए डीजे टेंट एवं कई आवश्यक सामग्री जोशीमठ ब्लॉक परिसर में वितरण की गयी वही आवश्यक सामग्री वितरण करने पर स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक महेंद्र भट्ट को धन्यवाद दिया,साथ ही मंगलवार को विकासखंड जोशीमठ पहुंचे विधायक महेंद्र भट से पैन खंडा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों द्वारा पैन खंडा क्षेत्र को केंद्र से 27% का आरक्षण दिलवाने बाबत वार्तालाप की गई। इस पर क्षेत्र विधायक महेंद्र भट ने उच्च स्तर पर बात करने का आश्वासन दिया है। विधायक ने कहा कि वह सांसद से बात कर केंद्र सरकार तक बात पहुंचाने का प्रयास करेंगे। वही आपको बता दें बीते 1 महीने का वक्त हो चुका है और आज भी जोशीमठ के तहसील प्रांगण में वन सरपंच संगठन के लोग आज भी क्रमिक धरने पर बैठे हुए हैं इनकी मांगे है की नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क द्वारा कराए जा रहे कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जाना चाहिए, और साथ में सभी सरपंचों को मानदेय दिया जाना चाहिए, वही इस पर विधायक महेंद्र भट से भेंट की विधायक महेंद्र भट ने वन सरपंच संगठन के लोगों की बातें सुनी और कहा कि जल्दी ही उनकी समस्याओं पर गौर किया जाएगा., जहां वन सरपंच संगठन के लोगों ने विधायक महेंद्र भट को एक ज्ञापन भी दिया।

ये भी पढे; बुली बाई एप के आरोपी को मेडिकल के बाद किया कोर्ट में किया गया पेश

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!