Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
लखनऊआवश्यक सूचना

कुंवर बाबू सिंह जी की स्मृति में कानपुर रोड से फिनिक्स मॉल होते हुए बरिगवां गाँव की ओर जाने वाली रोड का नामकरण किया गया

आज दिनांक-05/01/2022 को हिंद नगर वार्ड के अंतर्गत आने वाले एक मार्ग का नामकरण आदरणीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सुविख्यात समाजसेवी कुंवर बाबू सिंह जी के स्मृति में कुंवर बाबू सिंह मार्ग किया गया। यह मार्ग कानपुर रोड से फिनिक्स मॉल होते हुए बरिगवां गाँव की ओर जाता है।

इस मार्ग का नामकरण मा0 महापौर जी के हाथों से तथा हिन्द नगर वार्ड की मा0 पार्षद श्रीमती नेहा सौरभ सिंह जी के प्रयासों से सम्भव हो सका। मा0 पार्षद श्रीमती नेहा सौरभ सिंह ने क्षेत्र की जन भावनाओं के दृष्टिगत इस मार्ग का यह नामकरण सुनिश्चित कराया।

इस अवसर पर स्व0 कुंवर बाबू सिंह जी के पौत्र श्री भानू प्रताप सिंह जी सहित बरिगवां गांव के सम्मानित निवासीगण तथा मानसरोवर मार्केट के सम्मानित व्यापारी उपस्थित रहे। सभी की उपस्थिति में यह नामकरण पूर्ण हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!