Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़फटाफट खबरेंलखनऊ

नगर निगम मुख्यालय में होली मिलन, अगले वर्ष पूरे शहर की होगी एक साथ होली : महापौर

लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय स्थित त्रिलोकनाथ सभागार में सोमवार को नगर निगम व जलकल परिवार की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि अध्यक्षता नगर आयुक्त गौरव कुमार ने की। समारोह में नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और पार्षद बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत होली की पारंपरिक शुभकामनाओं के साथ हुई। नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद कुमार मिश्रा, महामंत्री कैसर रजा तथा उत्तर प्रदेश स्थानीय कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने महापौर और अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।


इस दौरान कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ कई पार्षद और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला और सभी ने रंगों के इस पर्व को आपसी भाईचारे और एकता का प्रतीक बताया।


महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नगर निगम परिवार शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।


महापौर ने यह भी कहा कि अभी शहर में अलग-अलग स्थानों पर होली मिलन समारोह आयोजित होते हैं, लेकिन अगले वर्ष नगर निगम की ओर से पूरे लखनऊ की एक साथ भव्य होली मनाने का प्रयास किया जाएगा, जिसमें शहर के सभी लोग शामिल हो सकेंगे।

मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!