गांव के कल्चर को दर्शायेगा रानीपोखरी का खेल मैदान!

ऋषिकेश राजमार्ग से सटे रानीपोखरी क्षेत्र में बन रहा खेल मैदान स्थानीय युवाओं की खेल प्रतिभाओं को निखारने में कारगर साबित होगा। इस मैदान के किनारे दो सौ लोगो की क्षमता वाले सामुदायिक भवन के होने से यहां के ग्रामीणों के लिए छोटे से लेकर बड़े शादी विवाह जैसे आयोजन हो सकेंगे।। आपको बता दे कि यह मैदान मात्र अट्ठारह लाख तीस हजार रुपए में मनरेगा योजना से तैयार कराया जा रहा है! जिससे जहां गांव के लोग को इसमें रोजगार मिल रहा है, तो वही सभी लोगो को लाभान्वित करने वाली इस योजना में पैसे का भी सही सदुपयोग भी हो रहा है। जबकि अन्य क्षेत्र में इससे चार गुना अधिक दाम पर खेल मैदान बनाये जा रहे हैं। जिनकी स्थिति भी ठीक नहीं है। ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी ने बताया कि इन सब चीजों के साथ ही मैदान की चारदीवारी पर पहाड़ की संस्कृतियों व गांव की पुरानी परंपराओं को दर्शाती हुई कलाकृतियां भी नजर आएगी।



