Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
धर्मधरोहर

ईस्टर पर न्यू इंडिया चर्च ऑफ गॉड में आराधना!

आज न्यू इण्डिया चर्च ऑफ गॉड कानपुर के द्वारा ईस्टर पर्व के उपलक्ष्य में विशेष ईस्टर आराधना सभा का आयोजन सुबह 09:00 बजें से गोविन्द नगर, 13 – ब्लाक, चर्च में किया गया। इस विशेष ईस्टर पर्व की उत्साह के साथ आराधना में सम्मलित होने के लिए पहुंचे। आराधना सभा में चर्च के सदस्यगण बड़े ईस्टर पर्व की इस आराधना सभा की शुरूआत मिसेज हैलिना सिंह जी की प्रार्थना से हुयी। चर्च में प्रभु यीशू मसीह के मृतकों में से जी उठने के गीतो “मृत्यु से जी उठा, तेरी आराधना करते हम”, वो जीवित है, जीवित है, जीवित है सादा, मेरा यीशु मसीह जीवित है” गीतो को गाकर प्रभु यीशु मसीह की आराधना की गयी क्वायर एवं संगीत का संचालन भाई रोहित जॉन, मनीष जेम्स, भाई विजय सिंह और अंकित ने किया। इस विशेष आराधना सभा में शहर एवं देश में शांति, एकता एवं सदभावना के लिए विशेष प्रार्थनाये की गयी साथ ही पूरे विश्व में तथा सभी देशों के बीच में शांति बनी रहे इस बात के लिए भी प्रार्थना की गई चर्च के प्रमुख पादरी जितेन्द्र सिंह ने आये हुये सभी लोगों को पुनरूत्थान दिवस (ईस्टर पर्व) की शुभकामनाये दी इस मौके पर मिसेज हैलिना सिंह, पादरी रवि कुमार, पादरी बृजेश कुमार, पादरी राकेश मसीह, पादरी हैरी सिंह, पादरी भीम सिंह, भाई मुकेश कुमार, भाई रोहित जॉन, मिसेज पूर्णिमा जैन, भाई विश्वजीत, भाई अभिषेक क्लेमेन्ट इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!