Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
इधर उधर की

रिंगी गांव में जबरदस्त हवा चलने से कई स्थानीय ग्रामीणों के घर के छत हवा में उड़ गए

तपोवन घाटी का सबसे दूरस्थ रिंगी गांव है, जिस गांव में रविवार के दिन अचानक सुबह के वक्त जबरदस्त बर्फीली हवाएं चली जिस बर्फीली हवा ने स्थानीय ग्रामीणों के मवेशियों के रहने एवं स्थानीय लोगों के रहने के ठिकानों को काफी नुकसान कर दिया

रविवार के दिन सुबह के वक्त कई गांव में मवेशियों के ठिकाने एवं स्थानीय ग्रामीणों के घर के ऊपर से रखें लोहे के बने चादर हवा में पतंग की तरह उड़ गए ।जिस कारण स्थानीय ग्रामीणों को काफी नुकसान हो गया है, जिस तेज रफ्तार हवा को देखकर स्थानीय ग्रामीण कुछ पल के लिए डर के साए में रहने के लिए मजबूर हो गए, आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस प्रकार के स्थानीय ग्रामीणों के घर के छत पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं ।और स्थानीय ग्रामीण अपने घर को बचाने की जद में लगे हुए हैं, स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो उन्होंने पहली बार ऐसी हवाएं चलती हुई देखी है जिस बर्फीली हवा ने उनके रोंगटे खड़े कर दिए, इसमें कई गांव को काफी नुकसान पंहुचा है ।

Lokesh Mishra

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!