Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़इधर उधर की
Trending

डॉ. माला मेहरा को मिला पंडित मदन मोहन मालवीय लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

Dr. Mala Mehra Honored with Pandit Madan Mohan Malviya Award

अनऐडेड प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की सेक्रेटरी डॉ. माला मेहरा को मिला पंडित मदन मोहन मालवीय लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

गोवा में आयोजित ए.एस.आई.एस.सी (Association of Schools for the Indian School Certificate) की एनुअल कॉन्फ्रेंस और एनुअल जनरल मीटिंग में लखनऊ के हॉर्नर कॉलेज की प्रिंसिपल और अनऐडेड प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश (UPSA) की सेक्रेटरी, डॉक्टर माला मेहरा को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए पंडित मदन मोहन मालवीय लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार ए.एस.आई.एस.सी के प्रेसिडेंट डॉ. शिजाय और सेक्रेटरी सुधीर जोशी ने प्रदान किया। पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी और 25,000 रुपए का चेक भी प्रदान किया गया।

डॉ. माला मेहरा का शैक्षणिक सफर

डॉ. माला मेहरा पिछले 38 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं और अपने समर्पण और कार्यक्षमता से उन्होंने समाज में एक विशेष पहचान बनाई है। पिछले 20 वर्षों से वे काउंसिल से जुड़ी हुई हैं, जहां वे इंस्पेक्टिंग ऑफिसर और आईएससी स्कूलों के लिए कोऑर्डिनेटिंग कन्वीनर के रूप में सेवाएं देती आ रही हैं। इसके साथ ही, वे यूथ रोटरी क्लब की अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की सदस्य और कई अन्य पदों पर भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं।

छात्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर

डॉ. माला मेहरा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए उच्च स्तरीय शिक्षा के साथ-साथ अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी हमेशा प्रोत्साहित करती हैं। वे गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के प्रति संकल्पित हैं और उनका उद्देश्य है कि हर बच्चा शिक्षित हो सके।

संस्थापक पुष्पलता अग्रवाल द्वारा, सेंट जोसेफ स्कूल के नीरू स्मृति संकाय का भव्य उद्घाटन

यूपीएसए की टीम की शुभकामनाएं

इस उपलब्धि पर अनऐडेड प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजीव तुली, और अन्य सदस्य जैसे कि आशिता दास, गीतिका कपूर (प्रिंसिपल सेंट टेरेसा कॉलेज), रीता खन्ना (प्रिंसिपल स्प्रिंग डेल), राजेश डिसूजा (प्रिंसिपल सेंट फ्रांसिस कॉलेज), गैरी डोमिनिक एवरेट डोमिनिक (प्रिंसिपल ला मार्टिनियर बॉयज) और महेंद्र सिंह और नरेंद्र सिंह (रानी लक्ष्मीबाई स्कूल, लखनऊ) ने डॉक्टर माला मेहरा को बधाइयां दीं। अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने इसे यूपीएसए के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

मनीष मिश्रा

मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 5 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!