Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
इधर उधर कीफटाफट खबरें

Dr Devisha Agarwal: पहली भारतीय डॉक्टर को मिला American Rhinology Society Global Scholar Award 2025

डॉ. देविशा अग्रवाल को American Rhinology Society का Global Scholar Award, सम्मानित होने वाली भारत की पहली डॉक्टर बनीं

नई दिल्ली। भारत के लिए गर्व का क्षण है जब Dr Devisha Agarwal को American Rhinology Society (ARS) द्वारा प्रतिष्ठित Global Scholar Award से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार ओटोलरिंजोलॉजी (Otolaryngology) के क्षेत्र में उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए दिया गया है।

केवल 2 चिकित्सकों को मिला यह सम्मान

जानकारी के अनुसार, विश्वभर से आए आवेदनों की प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया में केवल 2 उत्कृष्ट ओटोलरिंजोलॉजिस्ट को चुना गया, जिनमें भारत की डॉ. देविशा अग्रवाल का नाम शामिल है। वे इस सम्मान को पाने वाली पहली और एकमात्र भारतीय बनी हैं।

विज्ञापन- खरीदने के लिए तुरंत संपर्क करें- 8004660671

11 अक्टूबर को इंडियानापोलिस, USA में होगा सम्मान

डॉ. अग्रवाल को औपचारिक रूप से यह पुरस्कार International Breakfast Roundtable Session के दौरान 11 अक्टूबर 2025, सुबह 7:00 बजे (शनिवार) को Indianapolis, USA में आयोजित होने वाली American Rhinology Society Meeting में प्रदान किया जाएगा।

Lucknow: डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर सम्मान

John Hopkins School of Medicine में करेंगी प्रतिनिधित्व

डॉ. देविशा अब John Hopkins School of Medicine Maryland में Rhinology और Facial Plastics Division का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह भारत के लिए एक बड़ा सम्मान है कि वह ऐसे प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान में अपना योगदान देंगी।

Medtronic Cadaveric FESS Dissection Course में मिलेगा प्रशिक्षण

इस उपलब्धि के बाद, डॉ. अग्रवाल को Jacksonville, Florida स्थित विश्व प्रसिद्ध Medtronic Cadaveric FESS Dissection Course में प्रशिक्षण, यात्रा और आवास की सुविधा भी मिलेगी। इसके पश्चात वे US certified FESS course trainer बन जाएंगी।

मनीष मिश्रा

मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 5 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!