Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
राजनीतिदुर्घटना

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बावजूद मंत्री के खिलाफ सरकार ने नहीं की कोई कार्यवाही, लोगों में आक्रोश

सहारनपुर; डीएम कार्यालय पर जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के लोगों ने डीएम को ज्ञापन दिया। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के दिनदहाड़े हत्या ने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है । केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी द्वारा दी गई खुली चेतावनी और उनके स्वामित्व वाली एक जीप के नीचे किसानों को कुचलना और भी दुखद है । इस घटना को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र द्वारा अंजाम दिया गया जो अभी जेल में निरुद्ध है । चौतरफा विरोध और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बावजूद मंत्री के खिलाफ अब तक कोई निर्णायक कार्रवाई नहीं की गई यह शर्मनाक है ।

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री इनके पास मंत्री गण सीधे तौर पर रिपोर्ट करते हैं । उन्होंने इस संघ ने हत्याकांड के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा कांग्रेस पार्टी ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और लोगों ने मांग की फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी गण सहारनपुर उत्तर प्रदेश मांग करते हैं कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ट्रेनी को तत्काल उनके पद से हटाया जाए अन्यथा कांग्रेस सड़क से संसद तक आंदोलन करने को बाध्य होगी ।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!