Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
फटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिलखनऊ
Trending

BJP अध्यक्ष विजय मौर्य का EXCLUSIVE इंटरव्यू – लखनऊ में संगठन से लेकर आपातकाल तक चर्चा

भाजपा लखनऊ जिला अध्यक्ष विजय मौर्य की खास बातचीत: संगठन से लेकर मोदी सरकार की उपलब्धियों तक खुलकर रखे विचार

भाजपा लखनऊ जिला अध्यक्ष विजय कुमार मौर्य से “सूचना इंडिया” की संवाददाता ज्योति गुप्ता ने की खास बातचीत, जिसमें उन्होंने भाजपा के संगठनात्मक कार्यों, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और केंद्र की मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।

विजय मौर्य ने बताया कि जिला अध्यक्ष बनने के बाद से उनका मुख्य फोकस पार्टी के बूथ स्तर को मजबूत करना रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का लगातार प्रयास किया है।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस की तैयारी

भाजपा लखनऊ द्वारा आगामी 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर बक्शी का तालाब क्षेत्र में एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

25 जून को आपातकाल विरोध संगोष्ठी

इसके अलावा 25 जून को आपातकाल के काले दिन की याद में भाजपा द्वारा वृहद संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। मौर्य ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए विपक्षी नेताओं को जेल में डाला, उन पर अत्याचार किए, जिसे देश कभी नहीं भूलेगा।”

मोदी सरकार के 11 साल: क्या बोले विजय मौर्य

जब संवाददाता ने पूछा कि मोदी सरकार के 11 सालों को वे कैसे आंकते हैं, तो मौर्य ने कहा:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर नया सम्मान प्राप्त किया है। चाहे डिजिटल इंडिया हो, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास हो, या गरीब कल्याण योजनाएं—हर मोर्चे पर सरकार ने बेहतरीन काम किया है।”

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रधानमंत्री मोदी के विजन को जमीनी स्तर पर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

Jyoti Gupta

मैं ज्योति गुप्ता पिछले तीन वर्षों से "सूचना इंडिया - इंडिया की आवाज़" के साथ काम कर रही हूँ। नगर निगम, विद्युत विभाग, और नगर विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ, मेरा कार्यक्रम "सुलगता सवाल" लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है। "सूचना इंडिया आपके द्वार" के माध्यम से भी मैं समाज के मुद्दों को सामने लाने का काम करती हूँ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!