Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
इधर उधर की

बिजली के पोल पर करंट लगने से घंटो तक लटका रहा लाइनमैन !

बिजनौर के बढ़ापुर क्षेत्र में बिजली की लाइन ठीक करने खंभे पर चढ़ा लाइनमैन की करंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत घंटो तक बिजली के पोल पर लटका रहा लाइनमैन का शव बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे गुस्सा खाए मृतक के परिजनों ने बिजली घर पर हंगामा कर लगाया जाम! आपको बता दें जनपद बिजनौर के थाना बढ़ापुर क्षेत्र गांव कासुवाला निवासी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा बिजली विभाग के बिजलीघर बढ़ापुर में संविदा कर्मी लाइनमैन के पद पर कार्यरत है आज परमजीत गांव चक उदय चंद में बिजली के पोल पर तार ठीक करने के लिए चढ़ा था जहां उसकी करंट लगने से बिजली के खंभे पर ही दर्दनाक मौत हो गई और लाइनमैन सब बिजली के पोल पर पर ही लटका रहा बिजली विभाग का कोई अधिकारी कई घंटों तक मौके पर नहीं पहुंचा सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने मौके पर जाकर देखा और घटना की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी कई घंटों तक घटनास्थल नहीं पहुंचा गुस्सा खाए परिजनों ने बिजली घर बढ़ापुर पहुंच कर हंगामा करते हुए रोड जाम कर दिया घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने परिजनों को समझाने बुझाने में जुटी हुई है तो वहीं घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!