Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
इधर उधर की

डेंजर जोन गंगा घाटों पर घुस रहे पर्यटक। लक्ष्मण झूला पुलिस ने पर्यटकों को डेंजर जोन गंगा घाटों से भगाया।

देश विदेश से लक्ष्मण झूला क्षेत्र में घूमने पहुंचने वाले पर्यटक अपनी जान जोखिम में डालकर डेंजर जोन के गंगा घाटों पर नहाने के लिए पहुंच रहे हैं। चेतावनी बोर्ड को नजरअंदाज कर पर्यटकों की यह हरकत कभी भी जान पर भारी पड़ सकती है।गुरुवार को भी सैकड़ों पर्यटक लक्ष्मण झूला थाना अंतर्गत डेंजर जोन के गंगा घाटों पर नहाने के लिए पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस डेंजर जोन के गंगा घाटों पर पर्यटकों को हटाने के लिए पहुंच गई। पहले तो पर्यटकों ने पुलिस की इस कार्रवाई को नजरअंदाज करने की कोशिश की मगर पुलिस ने सख्ती दिखाई तो पर्यटक डेंजर जोन गंगा घाटों को छोड़कर मुख्य मार्ग की ओर चले गए। इस दौरान पुलिस ने पर्यटकों को चेतावनी बोर्ड को नजरअंदाज कर गंगा घाटों पर पहुंचने के लिए फटकार भी लगाई। बता दें कि डेंजर जोन गंगा घाटों पर नहाने के दौरान कई बार पर्यटकों के साथ हादसे हो चुके हैं। पिछले तीन सालों में दर्जनों पर्यटक गंगा में बहने और डूबने की वजह से अपनी जान गवा चुके हैं।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!