Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
मनोरंजन

स्वरा भास्कर करेंगी इस्लाम धर्म कबूल, शादी के बाद विवादों के घेरे में!

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने बीते दिनों सपा लीडर से शादी कर ली। जिसका एलान उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके किया। जिसके बाद वो बवालों में घिर गई हैं। बरेली के मौलाना ने स्वरा की शादी को लेकर कहा है कि ये शादी जायज नहीं है। स्वरा पहले इस्लाम कबूल करें, इसके बाद ही उनका निकाह जायज माना जाएगा।
बरेली दरगाह आला हजरत के प्रचारक मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि शरीयत इस्लामिया का सीधा-सीधा नजरिया है और हुकुम है कि अगर लड़की गैर मुस्लिम है और उसने इस्लाम मजहब कबूल नहीं किया और लड़का यदि मुसलमान है और लड़की उससे  शादी करना चाहती है तो यह कुरान और हदीस की रोशनी में जायज नहीं है। मौलाना ने कहा कि जरूरी यह है कि लड़की हो या लड़का, पहले वह इस्लाम मजहब कबूल करे। इस्लाम कबूल करने के बाद लड़के से निकाह होगा तो वह निकाह जायज माना जाएगा।

दिसंबर 2019 में प्रोटेस्ट के दौरान मिले स्वरा और फहद
स्वरा ने वीडियो में बताया है कि दोनों के बीच साल 2019 दिसंबर में प्रोटेस्ट के दौरान जान-पहचान हुई। फिर दोस्ती और बाद में यही दोस्ती रिलेशनशिप में बदल गई। दोनों के बीच मुलाकातें बढ़ने लगीं और बात शादी तक आ पहुंची। वीडियो के कैप्शन में स्वरा ने अपने दिल की बात लिखी। स्वरा ने लिखा, ‘कई बार आप दूर देखते हो और बड़ी चीजों पर फोकस करते हो, जो शायद आपके एकदम नजदीक होती हैं और यह आपके पास हैं। इसके बारे में आपको अंदाजा ही नहीं होता है। हम प्यार ढूंढ़ रहे थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली और उसके बाद हम दोनों एक-दूसरे से मिले. फहद जिरार अहमद, तुम मेरे दिल में हो। दिल में उथल-पुथल है, पर यह सिर्फ तुम्हारा है। ‘

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!