Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
इधर उधर कीउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

भारतीय किसान यूनियन ने बैठक कर चलाया सदस्यता अभियान

मथुरा।भारतीय किसान यूनियन के सदस्यो ने आज सदस्य बनाओ अभियान चलाया जिसमे नये सदस्यों का चयन किया गया।बतादें की मगोर्रा के जाजमपटटी चौराहा स्थित गायत्री गार्डन में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा प्रधान के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।बुद्धा प्रधान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि राकेश टिकैत जी के आव्हान पर ब्लाक स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है,जिसमे नये सदस्य बनाये जा रहे हैं ।साथ ही सरकार द्वारा किसानो की जो मांग है उन्हें नही मानने पर फिर एक बार बड़े स्तर पर आंदोलन की तैयारियां भी की जा रही है।इस मौके पर गजेंद्र सिंह परिहार प्रदेश प्रवक्ता बुद्धा सिंह प्रधान प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी जिलाध्यक्ष मथुरा राकेश चौधरी प्रभारी गोवर्धन राजकुमार नैन गोरेलाल शास्त्री आदि किसान मौजूद रहे।

Ramji Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!