Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
राजनीति

प्रधानमंत्री को जन समस्याओं के निस्तारण हेतु सौंपा गया 12 सूत्रीय मांग पत्र


समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आवाहन पर कानपुर नगर एवं समूचे उत्तर प्रदेश में व्याप्त जन समस्याओं के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी कानपुर नगर के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया

जिसमें किसानों के लंबे आंदोलन एवम सैकड़ों किसान शहीद होने के पश्चात तीन कृषि विधेयक बिल जो किसानों के खिलाफ थे भारत सरकार ने उन्हें वापस ले लिया इसलिए प्रधानमंत्री भारत सरकार को धन्यवाद। भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों का धान ज्वार की फसल एमएसपी के अंतर्गत सरकारी रेट से नहीं खरीदा जा रहा है जिसके कारण बाजार में किसानों की लागत का मूल्य नहीं मिल पा रहा है कृषि बिल के खिलाफ आंदोलन में शहीद किसानों को शहीद का दर्जा दिया जाए एवं उनके परिजनों को मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए आवारा जानवरों से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है आवारा जानवरों की रोकथाम , कोरोना संक्रमण के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम , पेट्रोल, डीजल केरोसिन, घरेलू गैस, सीएनजी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी आए दिन बराबर हो रही है शीघ्र इन जन समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण संगठन जिला मुख्यालय पर अधिकारियों का घेराव धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!