ब्रेकिंग न्यूज़
देवेंद्र सिंह “भोले” द्वारा कानपुर देहात में ध्वजारोहण

यू.बी. सिंह की रिपोर्ट
राष्ट्र पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल शिवनाथ सिंह इंटर कॉलेज, भाऊपुर, कानपुर देहात में विशाल ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अकबरपुर लोकसभा के सांसद देवेंद्र सिंह “भोले” द्वारा ध्वजारोहण किया गया, तत्पश्चात विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने राष्ट्र भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अभूतपूर्व प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों तथा सभी शिक्षकों ने अत्यंत हर्षोल्लास के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।






