Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
इधर उधर कीउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

होमगार्डस डयूटी पर सतर्क रहे एवं अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें: संजीव कुमार शुक्ल

मथुरा।प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन 17 सितंबर के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे जल एवं पर्यावरण संरक्षण के तहत दिनांक 17.09.2022 से 02.10.2022 तक प्रदेश के जनपदों में अमृत सरोवरों पर निर्धारित वृक्षारोपण कराये जाने के प्रदत्त निर्देशों के क्रम में आज होमगार्डस विभाग मथुरा द्वारा डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स पश्चिम परिक्षेत्र होमगार्ड्स आगरा संजीव कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में एवं मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ठा० कारिन्दा सिंह की उपस्थिति में विकास खण्ड सदर के ग्राम भैंसा के अमृत सरोवर लक्ष्मीनरायन तालाब पर होमगार्ड्स विभाग द्वारा वृहद वृक्षारोपण किया गया।

वृक्षारोपण में जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स डा शैलेन्द्र प्रताप सिंह के साथ ग्राम पंचायत भैसा के प्रधान ठा० जगन्नाथ सिंह एवं होमगार्डस विभाग के मैम्बर सिंह,निरीक्षक सुधीर कुमार,बीओ मुकेश कुमार,टैनपाल सिंह,फतेह सिंह,रामकुमार एवं अवैतनिक अधिकारियों के साथ होमगार्डस के जवानों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

संजीव कुमार शुक्ल डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स पश्चिम परिक्षेत्र होमगार्ड्स आगरा द्वारा वृक्षारोपण उपरान्त मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण सभागार में डा शैलेन्द्र प्रताप सिंह,जिला कमाण्डेन्ट होमगार्डस मथुरा व होमगार्ड्स विभाग के समस्त वैतनिक व अवैतनिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई,जिसमें अवैतनिक व वैतनिक अधिकारियों की डियूटी से संबंधित समस्यायें, कठिनाईयों एवं वैतनिक बीओ के वर्दी भत्ता आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उनके निस्तारण संबंधी भी सुझाव लेते हुये उनकी समस्याओं व कठिनाइयों का निराकरण करने हेतु आश्वासन दिया गया।उन्होंने कहा सभी होमगार्डस अपनी डयूटी पर सतर्क रहे एवं अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।

Ramji Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!