Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
इधर उधर कीउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

गंदे पानी का जलभराव लोगो के लिए बना मुशीबत

गोवर्धन/मथुरा।कस्बा गोवर्धन की बाराद्वारी कॉलोनी के नागरिक गंदे जल भराव की समस्यासे जूझ रहे है।कोलोनीवासियो का कहना है की नगर पंचायत को बार बार समस्या से अवगत कराने के बाद भी समस्या की तरफ किसी का ध्यान नहीं है।बता दे की नगर पंचायत गोवर्धन के कार्यालय के पिछवाड़े में बाराद्वारी कॉलोनी बसी है। कॉलोनी थोड़ी नीची है जिसके चलते हर वर्ष बारिश के सीजन में कॉलोनी में जल भराव की समस्या बन जाती है तथा लंबे समय तक जलभराव रहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी पैदा हो जाता है।कॉलोनी के बगल से जाने वाले नाले में जरा सा जल भराव होते ही नाले का पानी कॉलोनी में घुस जाता है। गंदा कीचड़ युक्त पानी होने के चलते कॉलोनी में रहने वाले नागरिकों का जीना दूभर हो जाता है।कॉलोनी के नागरिक जैसे तैसे गंदे पानी से बचते हुए निकल पाते है।कॉलोनी में बने स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थीयो के सामने भी गंभीर समस्या पैदा हो गई है।छोटे छोटे बच्चे ईंटो पर पैर रख कर या परिजनों के साथ बाइक पर बैठ कर निकलते है।कॉलोनी वासी निरोती सिंह , सलीम खान, गिरधारी लाल शर्मा, शंकर शर्मा ने बताया की बार बार नगर पंचायत पर सूचना देने के बाद भी न तो चेयरमैन और न ही ईओ ने समस्या का निराकरण नहीं करवाया  है।कोई भी कॉलोनी के नागरिकों की समस्या सुनने नही आता।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!